Now the Congress District President will directly communicate with the public every Monday afternoon:अब हर सोमवार दोपहर आमजन से सीधे संवाद करेंगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा

कांग्रेस कार्यालय बैतूल में प्रतिदिन मिलेंगे जिम्मेदार पदाधिकारी, जनता की समस्याओं पर होगा संवाद

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा जनसंपर्क को मजबूत बनाने और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा अब प्रत्येक सोमवार को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक स्वयं पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। वहीं जिला संगठन महामंत्री स्पेंसर लाल सोमवार एवं गुरुवार 10 से 3 बजे तक कार्यालय में रहेंगे।

इस नए शेड्यूल के तहत सप्ताह के हर दिन पार्टी कार्यालय में अलग-अलग जिम्मेदार पदाधिकारी निश्चित समय पर मौजूद रहेंगे। यह निर्णय पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, जनसंवाद बढ़ाने और समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अनुसार कार्यालय में पदाधिकारियों की उपस्थिति इस प्रकार सुनिश्चित की गई है- सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनु बडोनिया और दोपहर 3 से 6 बजे तक जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा उपस्थित रहेंगे।

मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिलाध्यक्ष सेवादल अनुराग मिश्रा तथा कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत उपस्थित रहेंगे। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका निरापुरे और महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशिला तिवारी आमजन से मिलेंगी।

बुधवार को सुबह 10 से 3 बजे तक जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष और महामंत्री सुनिल जेधे तथा नवलसिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। दोपहर 3 से 6 बजे तक युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पारधी और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल छत्रपाल आमजनों की समस्याएं सुनेंगे।

गुरुवार को सुबह 10 से 3 बजे तक नगर के नेताप्रतिपक्ष राजकुमार दिवान और वरिष्ठ पार्षद कदिर खान उपस्थित रहेंगे। दोपहर 3 से 6 बजे तक एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जैद खान, ओबीसी जिलाध्यक्ष नारायणराव धोटे और आदिवासी परिषद जिलाध्यक्ष मुन्नालाल वाडिवा कार्यालय में मिलेंगे।

शुक्रवार को सुबह 10 से 3 बजे तक आईटी सेल जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा पेन्द्राम मौजूद रहेंगे। दोपहर 3 से 6 बजे तक पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्दीक पटेल और अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आबिद खान उपस्थित रहेंगे।

शनिवार को सुबह 10 से 3 बजे तक चुनाव आयोग प्रभारी मोनु वाघ और रमेश काकोडिया आमजन से मिलेंगे, जबकि दोपहर 3 से 6 बजे तक किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश गोचरे और समाज कल्याण विभाग के जिलाध्यक्ष सोमेश त्रिवेदी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

– रविवार को रहेगा अवकाश

इस नए शेड्यूल में रविवार को अवकाश निर्धारित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के इस निर्णय से आम जनता को अपनी समस्याएं सीधे पदाधिकारियों तक पहुंचाने का बेहतर माध्यम मिलेगा। सप्ताह के हर दिन कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यालय में रहेंगे, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button