Praveen Gugnani will be honored by Sahitya Academy: साहित्य एकेडेमी से सम्मानित होंगे प्रवीण गुगनानी

अलंकृत होंगे ताम्रपत्र से एवं मिलेगी एक लाख की राशि

 

बैतूल। साहित्य अकादमी, मप्र कल 25 अगस्त को भोपाल के रविंद्र भवन में अपना अलंकरण समारोह आयोजित करने जा रही है। इस समारोह में मुख्य अतिथि मप्र के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहेंगे। साथ ही आईएएस अधिकारी, संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रसन्नता का विषय है। इस अलंकरण समारोह में बैतूल के लेखक, विचारक, स्तम्भकार एवं साहित्यकार प्रवीण दाताराम गुगनानी साहित्य अकादमी द्वारा अलंकृत एवं सम्मानित किये जाएंगे। ज्ञातव्य है कि प्रवीण दाताराम के काव्य संग्रह स्वप्न ही तो है कविता को साहित्य एकेडेमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर के अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। इस अलंकरण समारोह में प्रवीण को एक लाख की नगद राशि एवं ताम्र पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सभी मित्रो, बन्धुओं एवं शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि हेतु उन्हें हार्दिक बधाइयां प्रेषित की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button