भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हेमंत खंडेलवाल का मेहरा समाज ने किया ऐतिहासिक अभिनंदन

संतु सूर्यवंशी और किशोर महोबे की अगुवाई में जिले भर से जुटे समाज के सैकड़ों पदाधिकारी

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे और मेहरा समाज समिति के जिला अध्यक्ष, साथ ही भाजपा अजा मोर्चा के जिला महामंत्री संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही हेमंत खंडेलवाल बैतूल पहुंचे, अंबेडकर चौक पर फूल-मालाओं से उनका ऐतिहासिक स्वागत हुआ। यह नजारा सामाजिक एकता, नेतृत्व के सम्मान और संगठन की शक्ति का जीवंत प्रतीक भी बन गया।

स्वागत कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में मेहरा समाज के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में मेहरा समाज समिति के प्रांतीय अतिरिक्त प्रांतीय अध्यक्ष अशोक नागले, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारे, जिला उपाध्यक्ष महेश बामने, जिला मंत्री संदीप सूर्यवंशी, मुख्य संरक्षक गंगाराम घोड़ाहे, जिला उपाध्यक्ष गोल्डी उज्जोने, जयंत गोहे और जंगलसिंह जैसे कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला और ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संतु सूर्यवंशी और किशोर महोबे ने इस आयोजन को जिस गरिमा और समर्पण के साथ संयोजित किया, वह राजनीति में सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button