भाजपा पाढर मंडल अध्यक्ष नन्दन यादव को अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने दी नई जिम्मेदारी

यदुवंशी महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष बने नन्दन यादव

बैतूल। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के मर्दवानी गांव के किसान परिवार से राजनीति में सक्रिय हुए पाढर मंडल अध्यक्ष नन्दन यादव को अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा का घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यदुवंशी द्वारा की गई। समाज के प्रति नन्दन यादव द्वारा की जा रही सेवा और कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नन्दन यादव ग्राम पंचायत मेढ़ापानी के पूर्व उप सरपंच स्वर्गीय अनिल यादव के पुत्र हैं। वे गांव में ही पदस्थ शिक्षक विनोद यादव के अनुज हैं। वे अपने पिता स्वर्गीय अनिल यादव के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मर्दवानी गांव लगभग 1500 की आबादी वाला, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक का अंतिम गांव है। यहां का निवासी होने के बावजूद नन्दन यादव ने सामाजिक कार्यों और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।
खेती किसानी से जीवन की शुरुआत करने वाले नन्दन यादव को पहले भारतीय जनता पार्टी के घोड़ाडोंगरी मंडल में किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके पश्चात पाढर मंडल के गठन पर वे पाढर मंडल के पहले किसान मोर्चा अध्यक्ष बने। हाल ही में भाजपा जिला एवं प्रदेश संगठन ने उन्हें भाजपा मंडल पाढर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब समाज में उनकी सक्रियता और सेवा को देखते हुए अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने उन्हें घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इस नियुक्ति के बाद स्वजातीय बंधुओं, शुभचिंतकों और इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button