Educational tour: ग्लोबल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया भोपाल का शैक्षिक भ्रमण

बैतूल। शंकर वार्ड स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल ने शीतकालीन अवकाश में स्कूल के छात्र-छात्राओं को भोपाल का दो-दिवसीय शैक्षणिक कराया, जिसके प्रथम दिवस में छात्रों को भोपाल के भोजपुर मंदिर, पीपुल्स वर्ल्ड, शौर्य स्मारक एवं बिरला मंदिर का भ्रमण किया एवं टूर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने श्यामला हिल्स स्थित साइंस सेंटर एवं वन विहार और बड़े तालाब (लेक व्यू) का भ्रमण किया। प्रथम दिवस के अंतर्गत विद्यार्थियों ने भोजपुरी स्थित राजा भोज द्वारा निर्मित पुरातात्विक शिव मंदिर के दर्शन किए एवं उसके बाद वहां स्थित जैन भोजनालय में भोजन किया एवं इसके बाद विद्यार्थियों ने पीपुल्स वर्ल्ड का विजिट किया जिसमे में सभी बच्चों ने प्ले जोन में बहुत इंजॉय किया और वहां निर्मित आर्टिफिशियल ताजमहल, लाल किला, एफिल टावर होटल ताज, चाइना गेट, लाल किला, लोटस टेम्पल, गोवा गार्डन, स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी इत्यादि चीजों को देखा, उसके बाद बच्चों ने एमपी नगर स्थित शौर्य स्मारक का भ्रमण किया और वहां वीर शहीदों की प्रदर्शनी का अनावरण किया, इसके बाद बच्चों ने बिरला मंदिर का विजिट किया। टूर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने श्यामला हिल्स स्थित साइंस सेंटर का विजिट किया जिसमें वहां पर साइंस आधारित बहुत से वर्किंग मॉडल को देखे। इसके बाद बच्चों को वन विहार का भ्रमण कराया गया जिसमें बच्चों ने बहुत सारे वन्यजीवों को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की और वन विहार होते हुए टूर अंतिम स्टॉप लेक व्यू पर पहुंचा वहां राजा भोज द्वारा स्थित बड़ा तालाब देखा। इस दो दिवसीय टूर में स्कूल मैनेजमेंट, टीचर्स एवं मीडिल क्लास के विद्यार्थी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button