मलाजपुर में गुरु साहब दरबार में प्राचार्यों को दी भावभीनी विदाई, तुलादान कर किया सम्मान

बैतूल। गुरु साहब दरबार में सोमवार शाम का नजारा भावुक कर देने वाला था। अवसर था उत्कृष्ट उमावि चिचोली के प्राचार्य जे.एस. तोमर और कन्या उमावि चिचोली के प्राचार्य डी.के. केलकर के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का। इस कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षकों ने अपने प्रिय प्राचार्यों को विदाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य जे.एस. तोमर और डी.के. केलकर ने गुरु महाराज की समाधि पर पूजा अर्चना की। इसके बाद श्री महंत महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात दोनों प्राचार्यों का तुलादान कर सम्मान किया गया। स्थानीय संकुल के सभी शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ और फूलमालाओं से स्वागत किया। श्री तोमर और श्री केलकर ने आशीर्वचन स्वरूप उद्बोधन दिया, जिसमें उन्होंने शिक्षा और संस्कारों पर प्रेरणादायी बातें साझा कीं। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिन राय ने किया। इस अवसर पर सचिन राय, अतुल पटेल, सुरेंद्र यादव, सुभाष बागवे, अनिल गोस्वामी, रामकुमार अहाके, प्रकाश देवड़ा, हेमंत जैन, शरद सोनी, केसरी राठौर, हीरा सिंह कुमरे, पिंटू कुमरे, कैलाश यादव, किसन महाराज, अनिल राठौर, ओम प्रकाश सरोने, सुनील सोनारिया, संभल करोचे, विनोद आर्य, संतोष आर्य, कृष्णा खातरकर, श्याम बामने, हंसाराम यादव, राम प्रसाद धुर्वे, सौरभ ठाकुर, आकाश जैन, धनराज यादव, राजेंद्र काकोड़िया, किशोरी करोचे, रामसिंह वरकडे, अरविंद तायवाड़े, संतोष शेषकर, दशरथ काका, आशीष सूरे, मोना घाटोडे, अरुणा साहू, मीना पवार, सीमा बचले, रूपाली वट्टी, छाया डढोरे, रंजना कवडे, कलावती करोचे, ममता हनोते, नीलम कैथवास, गीता करछले, वर्षा डिगरसे, संयोगिता उइके, अनीता उइके, श्याम कुमारी, उमा चौहान, कृष्णा खातरकर, मालती मैडम इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button