the king of arithmetic: 5 जनवरी को चुना जाएगा बैतूल के अंकगणित का बादशाह

यूसीमास बैतूल की 12वीं बैतूल मैथ्स चैम्पीयनशिप में शामिल होंगे 250 मैथ्स के नन्हें धुरंधर 

बैतूल। ग्रो-वेल अबेकस बैतूल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली बैतूल मैथ्स चैम्पीयनशिप प्रतियोगिता का 12 आयोजन 5 जनवरी 2025 को केसर बाग, बैतूल में होगा। प्रतियोगिता में बैतूल एवं बगडोना के यूसीमास कोर्स करने वाले 250 से भी अधिक प्रतियोगी भाग लेंगे। प्रतियोगिता सुबह 9:30 बजे से आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 5 से 13 आयु वर्ग के बच्चों को अंकगणित के 200 सवालों को लिखित में हल करने का टारगेट होगा। जिसमें उम्र एवं टर्म के अनुसार दिये गये प्रश्न पत्र को मेंटल एवं अबेकस टूल द्वारा करना होगा। विजुअल प्रतियोगिता के बाद ही लिसनिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जो बहुत ही रोचक होगा। जिसमें सभी प्रतियोगियों को मंच से जोड़, घटाना का प्रश्न दिया जायेगा जिसे 3 सेकेन्ड के अन्दर लिखकर दिखाना होगा जिसको उत्तर गलत होगा वह आऊट हो जायेगा । प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे समाप्त होगी एवं शाम 4 बजे से भव्य पुरूस्कार वितरण समारोह में रिजल्ट की घोषणा एवं विजेताओं का पुरस्कार दियें जायेगें।

– गोल्ड कप एवं अंतर्राष्ट्रीय विजेताओं का होगा सम्मान भारत में दूसरी बार 30 देशों के बीच 14 एवं 15 दिसम्बर 2024 को दिल्ली में आयोजित यूसीमास वर्ल्ड कप एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता बने एकेडमी के छात्रों को मुख्य अतिथिगण एवं एकेडमी द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

यह बच्चें होगें सम्मानित

आर्ची पाण्डे, अनवी मालवीया, अनन्या कावड़े, अव्या कावड़े, दिव्यांश गावण्डे, दक्ष साबले, इकवीरा भावसार, हर्षल खोड़के, कनिष्का चौकीकर, लाव्यांश मांडवे, प्रेरक रघुवंशी, पूर्वी खोबरागड़े, ओश जैन, रूद्र गंगारे, सार्थक नाईक, सार्थक वर्मा, शिवाय वर्मा, शानवी पवार, शिविका टोरिया, वैदेही वर्मा, विराज भावसार को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि- श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, ए.डी.एम. बैतूल, श्री मकसूद अहमद खान, ज्वाइंट कलेक्टर बैतूल, कु. शालिनी परस्ते, एस.डी.ओ.पी. बैतूल, श्री आर.एन. पाण्डे, प्रिंसीपल के.वी. बैतूल, श्रीमती किर्ती डहेरिया, तहसीलदार आठनेर, डॉ. संगम मांडवे, बी.एम.ओ., सेहरा बैतूल उपस्थित रहेंगे।

एकेडमी डायरेक्ट एवं कोर्स इंस्ट्रक्टर श्रीमती संध्या महाले ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रो की बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ावा देना, मानसिक अंकगणित के माध्यम से उनके कौशल को निखारना एवं उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। उन्होंने बताया कि बैतूल के अन्य बच्चों एवं उनके माता पिता के लिए दोनो कार्यक्रमों में प्रवेश निःशुल्क होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button