Silver Jubilee: किराड़ कर्मचारी समिति ने मनाई रजत जयंती

700 से अधिक स्वजातीयों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

समाज सेवा के 25 वर्षों का जश्न, विशिष्ट प्रतिभाओं का किया सम्मान

बैतूल। किराड़ क्षत्रिय शासकीय कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित बैतूल ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज रविवार, 29 दिसंबर को भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नगर के सरले सेलिब्रेशन हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें 700 से अधिक स्वजातीय सदस्य, माताएं, बहनें और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहन नागर उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक योगेश पंडाग्रे, जिला किराड़ समाज संगठन के जिलाध्यक्ष कुलराज नरवरे, कर्मचारी समिति अध्यक्ष फूलचंद महादुले, डॉ. अरविंद चौहान, पूर्व अध्यक्ष जीडी नरवरे, संरक्षक घनश्याम सूर्यवंशी और संजय घिडोडे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गढ़ेकर, महिला जिला अध्यक्ष किराड़ समाज संगठन बैतूल श्रीमती प्रमिला सिमैया मंचासीन रहे।

समिति के 25 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों का वाचन संरक्षक संजय घिडोडे ने किया। मुख्य अतिथि मोहन नागर ने समाज में जनजागृति, कुरीतियों के उन्मूलन, पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे प्रयासों की प्रशंसा की। विधायक हेमंत खंडेलवाल और योगेश पंडाग्रे ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह में समाजसेवी, देशी नस्ल की गाय पालन करने वाले स्वजातीय गौपालक और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को स्मृति चिन्ह और पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। समाज के विशिष्ट कार्यकर्ता तुलाराम सूर्यवंशी सरपंच ग्राम सर्रा, सेवाराम नरवरे, नगेंद्र पटेल, नरेंद्र गडेकर, गजानंद पटेल झाडे, कृष्ण सुजाने महामंत्री किराड़ समाज संगठन, दुर्गाप्रसाद सूर्यवंशी सचिव भवन समिति बैतूल, चंद्र किशोर लिल्होरे, श्रीमती सुषमा नरवरे पूर्व महिला जिला अध्यक्ष, महादुले मैडम, शिवराज झाडे, प्रवीण नरवरे, सूरज लाल हरोडे, डीडी अमरूते, धर्मराज झाडे, शिवदयाल लोहारे, हरीश गडेकर, धनराज मोहने और रमेश गडेकर सहित कई गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन दुलीचंद हरोड़े ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष फूलचंद महादुले ने किया। कार्यक्रम का समापन भोजन के बाद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button