Betul news: गोधना में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा 

गोधना में आयोजित हुई कांग्रेस की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा 

5 सूत्रीय मांगों के लिए 24 को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अहम बैठक

बैतूल। ग्राम गोधना में 19 दिसंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण चिचोली की आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद आर्य ने की। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और आगामी रणनीतियों पर विचार करना था। बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में सुनिता बारस्कर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सोबू पंडोले पूर्व जनपद सदस्य, सुभाष करछले वरिष्ठ कांग्रेसी, लालबहादुर उइके अध्यक्ष आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस, महेश उइके पूर्व जनपद सदस्य और राजेश बाबा साहू ने अपने विचार रखे।

इस मौके पर सुरकासिंग उइके पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नेकराम यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, दीपक बारस्कर, प्रमिला उइके जनपद सदस्य, छत्रपाल यादव, दीपचंद धुर्वे, जगदीश आर्य, शानू कवड़े उपाध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद, प्रीतेश आर्य, शेषकरण आर्य, रविन्द्र कवड़े, दुर्गेश आर्य, संजय आर्य, रोहित आर्य, अनुज चावड़े और कमल आर्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक के दौरान यह तय किया गया कि 24 दिसंबर 2024, दिन मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में जनता के विभिन्न मुद्दों को शामिल किया गया है। संगठन के नेताओं ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button