CRIME NEWS : कोतवाली में धोखाधड़ी व ठगी के मामले में नहीं हो रही कार्रवाई, रजिस्टर में एक माह से दबी पड़ी शिकायतें

CRIME NEWS : बैतूल। मुख्यमंत्री आमजन की शिकायताें काे तत्परता के साथ निराकरण करने काे लेकर बैठकाें में चिंता जता रहे हैं, लेकिन पुलिस विभाग में शिकायती आवेदनाें काे लेकर काेई चिंता नहीं है। यही वजह है कि काेतवाली में धाेखाधड़ी, ठगी जैसी शिकायत आवेदन बीते एक माह से फाइलाें में दबे पड़े हुए हैं। इन्हें देखने तक अधिकारियाें में रुचि नहीं है। इस संबंध में जानकारी लेने पर आवक जावक शाखा डेस्क के पुलिस कर्मी अभी मार्क नहीं हाेने का हवाला देते हुए शिकायत कर्ता काे लौटा देते हैं। इस तरह कार्रवाई नहीं हाेने से आमजनता में पुलिसिंग के प्रति असंताेष का भाव पैदा हाे रहा है।
प्रकरण- 1
ठेकेदार ने आदिवासियों की नहीं दी मजदूरी:
बैतूल के पाढर रामपुर निवासी ओमप्रकाश इवने और जितेंद्र उइके ने बताया कि वे राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्हाेंने माेती वार्ड में पार्षद आवास पर किराए से रहने वाले ठेकेदार गणपति गायकी उर्फ गणेश यादव के साथ दिहाड़ी पर मजूदरी का काम किया था, लेकिन ठेकेदार ने उनकी मजदूरी नहीं दी। वे कई बार ठेकदार के पास चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन मजदूरी नहीं मिली। उन्हाेंने न्याय और मजदूरी दिलाने के लिए 21 सितंबर काे काेतवाली थाने में इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। जब वे इस शिकायत के मामले में कार्रवाई हाेने का पूछने गए ताे वहां बैठे पुलिसकर्मी का कहना था, अभी शिकायत किसी काे मार्क नहीं हुई है। मार्क हाेने पर कार्रवाई हाे जाएगी। इस तरह आदिवासी मजदूराें की यह शिकायत अब तक फाइल में दबी पड़ी है। आदिवासी मजदूर अपनी मजदूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
प्रकरण- 2
शहर के कोठी बाजार निवासी नासिर ने बताया कि उन्होंने ने मोती वार्ड में पार्षद के निवास पर किराए से रहने वाले ठेकेदार गणपति गायकी उर्फ गणेश यादव को राजमिस्त्री के काम का ठेका दिया था। इसकी एडवांस राशि 5 हजार रुपए दी थी। यह राशि लेकर ठेकेदार काम नहीं कर और ना ही राशि लौटा रहा है। एक माह पहले उसके खिलाफ शिकायत की थी अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
प्रकरण-3
व्यापारी की दुकाने से बिना पैसे दिए ले गया तेल केन
बैतूल शहर के तेल व्यापारी दिनेश खुराना ने बताया िक उनकी काेठीबाजार में दुकान है। 6 सितंबर काे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर तेल लेने आया था, उसने तेल के रेट ले लिए और कुछ देर तक खड़ा रहा। दुकान पर दूसरे ग्राहकाें के आने पर वह तेल की केन उठाकर बिना पैसे दिए और कुछ कहे बिना ही नजर बचाकर चला गया। उसे यहां पर वहां तलाशा और जानकारी जुटाई, लेकिन नहीं मिलने पर उसकी काेतवाली में शिकायत आवेदन दिया गया। वहां से कंट्राेल रूम जाकर कैमरे देखने की बात कही गई। वहां के कैमरे में देखने पर अज्ञात व्यक्ति दुकान से केन ले जाते हुए नजर आया, लेकिन वहां से फुटेज नहीं दिए गए। उनका कहना था, कि वे सीसी फुटेज थाने पहुंचा देंगे, वहां से कार्रवाई हाे जाएगी, लेकिन इस मामले में अब तक काेई कार्रवाई हुई। जबकि एक माह का समय बीत चुका है। श्रमिक आदिवासी संगठन के राजेंद्र गढ़वाल ने कहा कि आदिवासी मजदूर वर्ग की शिकायताें पर तुरंत कार्रवाई हाेनी चाहिए। आदिवासियाें काे मजदूरी नहीं देने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हाेने पर श्रमिक आदिवासी संगठन थाना घेरने समेत एसपी आफिस का घेराव करने की कार्रवाई करेगा।
यह शिकायतें काेतवाली में है, ताे मैं इसे तुरंत दिखवा लेता हूं।
रविकांत डेहरिया, टीआई काेतवाली




