Historic campaign begins: 7000 लोगों ने कैंडल मार्च में लिया बाल विवाह रोकने का प्रण

शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की साझेदारी से बैतूल जिले में ऐतिहासिक अभियान का आगाज

बैतूल। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में की। इस अभियान में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार 30 नवंबर को प्रदीपन संस्था ने भीमपुर, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी और बैतूल ब्लॉक के 40 गांवों में 3500 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। स्कूलों में 3000 बच्चों ने प्रधानाध्यापकों और संस्था कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शपथ ली। 35 गांवों में हम सबने ठाना है, बाल विवाह मुक्त भारत बनाना है के संकल्प के साथ कैंडल मार्च निकाला गया। शाम को कारगिल चौक पर एसडीओपी शालिनी परते और थाना प्रभारी अंजना धुर्वे की उपस्थिति में कैंडल मार्च किया गया। 7000 से अधिक लोगों ने इस अभियान में भाग लिया। सभी ने बाल विवाह रोकने और इसके दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने की शपथ ली।

बैतूल जिले में प्रदीपन संस्था द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम जिला कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में हुआ। इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर राजीव नंदन श्रीवास्तव ने पूर्व सैनिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य कैप्टन सुमीत सिंह, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई।

जिला महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल के सहयोग से जन पंचायत में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव मेहजबीन खान और कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शिवबालक साहू ने बाल विवाह के दुष्परिणाम और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ताओं को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई।

वन स्टॉप सेंटर टीम, प्रत्याशा फाउंडेशन टीम, जन साहस संगठन सहित जनप्रतिनिधि, रेखा गुजरे, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, काउंसलर दीपमाला खातरकर, क्लस्टर काउंसलर चारूलता वर्मा, पूनम अतुलकर, विशाल आर्य, रविशंकर, अलका नागले, राकेश, योगेश, संगीता, ज्योति, विमला वाघमारे, निशा कागले, प्रमिला पंवार, रेखा परते, दिलीवती मर्सकोले, विनिता कुमरे, जयश्री उजोने, संगीता धुर्वे और अन्य वॉलंटियर्स ने जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button