Betul news: नरेन्द्र खातकर बने म.प्र. अजाक्स के प्रांतीय महासचिव


बैतूल। बैतूल के युवा अधिकारी नरेन्द्र खातकर को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के निर्देश पर श्यामलाल डोहरिया, मुख्य स्टेट समन्वयक की अनुशंसा और समन्वय से हुई। नरेन्द्र खातकर वर्तमान में प्रगति सहायक के पद पर कार्यालय पशु चिकित्सा सेवाओं बैतूल में कार्यरत हैं। उनकी सक्रियता और सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नरेन्द्र खातकर की इस नियुक्ति से बैतूल सहित नर्मदापुरम संभाग और मध्यप्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन के कार्यों को गति देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। उनकी नियुक्ति पर प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य, मुख्य स्टेट समन्वयक श्यामलाल डेहरिया, स्टेट संगठन समीक्षक रामकिशोर दाहिया, प्रांतीय महासचिव बसंत खरे, प्रांतीय सचिव डॉ. घनश्याम परते, जिलाध्यक्ष छत्रपाल मर्सकोले, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार आरख, जिलाध्यक्ष सतना, अशोक कटारिया, जिलाध्यक्ष इंदौर, आरके विजयकर विकासखंड अध्यक्ष, तुमडाम, कमलेश रास्के, केके रास्के, डॉ.संतोष, अजय नागले, संदीप पाटिल, राजेश रतनकर, सत्यम शाह मरकाम, बीडी झरने, कृष्णा पांडे, विजयकर शाक्य, कमलेश शाक्य किशोर झरबड़े, कमलेश पंडोले सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। संगठन के प्रांतीय महासचिव बसंत खरे ने कहा कि नरेन्द्र खातकर की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जिससे संगठन के कार्य और अधिक प्रभावी होंगे। नरेन्द्र खातकर की नियुक्ति ने मध्यप्रदेश में अजाक्स संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान की है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button