Lord Birsa Munda Jayanti: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कल टिटवी में होगा भव्य कोयापुनेम का आयोजन
कलश यात्रा और भ्रमण महारैली से आज होगी कार्यक्रम की शुरुआत

बैतूल। ग्राम पंचायत टिटवी में कल 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में कोयापुनेम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम भी रखा गया है। ग्राम पंचायत टिटवी के अध्यक्ष मंगलू मरकाम ने क्षेत्रवासियों और सगा समाज को इस महत्वपूर्ण आयोजन में पधारकर सहयोग प्रदान करने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन पुनेमाचार्य दीवानशाह धुर्वे, जिला सिवनी के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
आज 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होने वाले इस भव्य आयोजन में कलश यात्रा और सामूहिक भ्रमण महारैली का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना और कोयापुनेम का शुभारंभ किया जाएगा। 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे से पूजन-पाठ और क्षेत्रीय वक्ताओं द्वारा उद्बोधन का कार्यक्रम होगा। रात 9:30 बजे से क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिसमें मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि भी शामिल होंगे।
आयोजन में शामिल होंगे यह गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आठनेर ब्लॉक से तिरुमाल रामचरण इरपाचे जिला पंचायत सदस्य, तिरुमाल राजेश धुर्वे यु.आ. वि. सं संस्थापक), तिरुमाल हेमंत सरियाम सामाजिक कार्यकर्ता, तिरुमाल जामवंत कुमरे जयस प्रदेश संयोजक, तिरुमाल जयचंद सरियाम, और तिरुमाल भारत कुमरे उपस्थित रहेंगे। भैंसदेही ब्लॉक से सोनू पांसे जयस प्रभारी, भीमपुर ब्लॉक से तिरुमाल पप्पू ककोडिया जनपद सदस्य, महादेव बेटेकर सामाजिक कार्यकर्ता, शंभू गोंड धुर्वे पूर्व जनपद सदस्य, तिरुमाल विजेश इडपाचे, इंद्रकुमार उइके, अरविंद गोंड भी सम्मिलित होंगे।
चिचोली ब्लॉक से तिरुमाल सुरेंद्र कुमरे, तिरुमाल पवन परते, और तिरुमाल राजकुमार उइके भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। साथ ही, बैतूल से तिरुमाल डॉ. राजा धुर्वे, तिरुमाल ईश्वर धुर्वे, अविनाश धुर्वे और जितेंद्र इवने (अध्यक्ष, युवा आदिवासी संगठन) भी आयोजन में भाग लेंगे।
महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का रहेगा विशेष योगदान
कार्यक्रम में महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी विशेष योगदान रहेगा, जिसमें तिरुमाय देवेश्वरी मरकाम, तिरुमाय पुष्पा मर्सकोले पूर्व सरपंच, तिरुमाय गंगा उइके पूर्व सरपंच, धनोरा, और बबली कुमरे भीमपुर शामिल हैं। इन सभी का सहयोग कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसादी का होगा आयोजन
15 नवंबर की रात में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी के साथ कोयापुनेम का समापन होगा। कार्यक्रम के सहसचिव शिवलाल इवने, रामप्रसाद उपराले, सोमलाल काकोड़िया और भैयालाल मरकाम ने सभी ग्रामीणों को इस आयोजन में सम्मिलित होने का न्योता दिया है।
यह है आयोजन समिति के पदाधिकारी
ग्राम पंचायत टिटवी के अध्यक्ष मंगलू मरकाम, उपाध्यक्ष अमरलाल इरपाचे, कोषाध्यक्ष अशोक इरपाचे, उपकोषाध्यक्ष रामरतन इरपाचे, सचिव नंदकिशोर उपराले, सहसचिव शिवलाल इवने और अन्य सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया है। जय बिरसा ब्रिगेड युवा संगठन टिटवी और समाज के अन्य संगठनों का भी इस आयोजन में विशेष सहयोग रहेगा।
यह है कार्यक्रम का उद्देश्य और महत्व
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का यह आयोजन आदिवासी समाज की एकता, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। आयोजन समिति ने सभी से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करें और समाज में एकता व समृद्धि का संदेश फैलाएं।




