Big Breaking : भाजपा नेता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, चार गिरफ्त से बाहर

Big Breaking : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में भाजपा नेता रविंद्र देशमुख को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले दो फरार इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें से छह को गिरफ्तार किया जा चुका है। चार आराेपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फरार चल रहे आरोपी भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह और शमीम रजा को इटारसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भाजपा नेता रविंद्र देशमुख की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक साहू, मोहम्मद नसीम रजा, शमीम रजा, नाजिया बानो, करण सूर्यवंशी और भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह के खिलाफ धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

इस मामले में पूर्व में प्रमोद गुप्ता, दीपक शिवहरे, अभिषेक साहू, और मोहम्मद नसीम रजा को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब चार अारोपी की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी को लगातार प्रयासरत रहने के लिए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए है।। विगत दिनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 5000 रुपये की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button