Betul news: भारत विकास परिषद ने किया गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान
गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

बैतूल। छत्रपति शिवाजी विद्या मंदिर बैतूल में भारत विकास परिषद की बैतूल शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों और विद्यार्थियों ने स्कूल के शिक्षकों को तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर, नारियल भेंट कर एवं उनके चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। परिषद के सदस्यों ने विद्यार्थियों को भी तिलक लगाकर सम्मानित किया और उन्हें पेन व पेंसिल भेंट की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। परिषद के उपाध्यक्ष युवराज मालवीय श्री गौड़ द्वारा भारत विकास परिषद का परिचय दिया गया। परिषद के सचिव आशीष पचौरी ने बच्चों को इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि भारत विकास परिषद किस प्रकार से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का आयोजन करता है।
कार्यक्रम के दौरान, मेडिकल कैंप प्रभारी डॉक्टर राकेश मालवीय ने स्कूल के प्राचार्य सुखदेव कवडकर का सम्मान किया। वहीं, प्रांतीय रक्तदान एवं नेत्रदान प्रभारी प्रकाश बंजारे ने परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रांतीय कार्यों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री तूलिका पचौरी, श्रीमती नूतन जैन एवं श्रीमती प्रमिला धोत्रे द्वारा किया गया। महिला शिक्षिकाओं का सम्मान श्रीमती बिल्लो पवार और श्रीमती सपना दवंडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बैतूल शाखा के अध्यक्ष पी. आर. मगरदे और कोषाध्यक्ष दिनेश पंडाग्रे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य सुखदेव कवडकर के साथ, श्रीमती संध्या बर्डे, सरिता देशमुख, वैशाली पडलक, ममता बारस्कर, रुचिका येरपुड़े, प्रियंका खातरकर, प्रेरणा झरबड़े, वैशाली नलगे, उपासना राने, माधवी विनोदकर, प्रतिभा जैन, आफरीन अली, गीता कोलते, नाज़नीन खान और तृप्ति सैलकरी उपस्थित रहे।




