health camp: निशुल्क आयुर्वेद-होम्योपैथी शिविर में 408 ग्रामीणों को मिला लाभ

बैतूल। आयुष विभाग ने 28 अगस्त को ग्राम हिवरखेड़ी के गोंडीढाना में निशुल्क आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, सरपंच शंभूलाल धुर्वे, भूतपूर्व सरपंच कैलाश सिंह पटेल, श्रीमती बिंद्रा सिंह राजपूत, गोकुल सिंह चौहान, प्रकाश यादव, सरपंच शंभू लाल धुर्वे और नंदकिशोर नागले की उपस्थिति में हुआ।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि ग्राम हिवरखेड़ी को आयुष ग्राम के रूप में चिन्हित किया गया है, और इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को आयुष चिकित्सा का लाभ पहुंचाना है। शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथी के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया और दवाइया वितरित की गईं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. विजय तांडिलकर, डॉ.लक्ष्मी किशनानी, डॉ. वेदप्रकाश डेहरिया (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), डॉ. राजेश जाधव, डॉ. प्रियंका अहिरवार (होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी), और डॉ. रविना लहरपुरे (सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी) ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में 228 लोगों ने आयुर्वेद चिकित्सा और 180 लोगों ने होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ उठाया। कुल मिलाकर 408 ग्रामीणों का सफल उपचार किया गया।




