Parsai’s works staged today: 100वीं जयंती पर हरिशंकर परसाई की रचनाओं का मंचन आज

बैतूल। घोड़ाडोंगरी में आदिम कल्चरल एंड वेलफ़ेयर सोसायटी द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रस्तुति परक नाट्य कार्यशाला का समापन आज, 28 अगस्त 2024 को मालवीय भवन में होगा। इस कार्यशाला में बच्चों ने बॉडी लैंग्वेज, थियेटर मूवमेंट, ऑब्ज़रवेशन, और वॉइस मॉड्यूलेशन की कला सीखी। समापन के अवसर पर हरिशंकर परसाई की 100वीं जयंती पर उनके साहित्य को समर्पित नाटक परसाई का संसार प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन में पूर्वरंग के रूप में जमुना काजले द्वारा बैतूल का लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यशाला और नाट्य प्रस्तुति शाम 6 बजे से शुरू होगी।




