E-KYC Campaign:चिचोली में ई-केवाईसी अभियान: नेटवर्क विहीन इलाकों में भी चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहे पटवारी 

राजस्व विभाग ने किया कठिन क्षेत्रों में ई-केवाईसी का आयोजन, महिला पटवारी भी जुटी

बैतूल। मध्यप्रदेश शासन की ओर से चलाए जा रहे राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत चिचोली ब्लाक के दूरदराज और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में भी ई-केवाईसी का कार्य जोरों पर है। पंछी, टोकरा, डढारीमाल, बोड़, रैय्यत, गवाझड़प, भुरभुर, पिपलबर्रा सहित कई ग्राम पंचायत क्षेत्रों में तहसीलदार महोदय के नेतृत्व में ई-केवाईसी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी और दुर्गम रास्तों के बावजूद, राजस्व विभाग ने किसानों की भूमि को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए प्रायवेट वाहनों, ट्रैक्टर और जीप का उपयोग कर शिविरों का आयोजन किया है। पटवारियों द्वारा कठिन रास्तों पर जाकर किसानों को नेटवर्क स्थलों पर लाकर ई-केवाईसी करवाई जा रही है, जो कि विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है।

— महिला पटवारीयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका–

इस कठिन कार्य में महिला पटवारी भी पीछे नहीं हैं। वे घर-घर जाकर किसानों की ई-केवाईसी कर रही हैं, जिससे हर किसान तक यह सुविधा पहुँच सके और उनकी भूमि की जानकारी अपडेट हो सके। राजस्व विभाग का यह प्रयास नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में ई-केवाईसी को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है, साथ ही यह दूरदराज के इलाकों में प्रशासन की पहुंच को भी बढ़ा रहा है। इस अभियान के सफल समापन से क्षेत्रीय किसानों को आधार कार्ड से जोड़कर उनकी भूमि संबंधी जानकारी को अद्यतित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button