3.50 lakh cash along with gold and silver jewelery stolen: चिचोली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत, सोने चांदी के जेवर सहित 3.50 लाख नगदी चोरी

बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दरियावगंज में 11 जुलाई की रात एक बड़ी चोरी की घटना से पूरा गांव दहशत में है। चोरों ने कन्नू उइके के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगद लाखों रुपये चुरा लिए।
कन्नू उइके ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 11 जुलाई की रात खाना खाकर सो गया था। सुबह उठने पर उन्होंने पाया कि घर के पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली हुई थी और उसमें से चांदी के जेवर और लगभग 3.50 लाख रुपये नगद गायब थे। चोरी की घटना के बाद कन्नू ने 12 जुलाई को चिचोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्हें संदेह है कि चोरी सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के समरदा निवासी रज्जू इरपाचे ने की है, जो पिछले 8 दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने रज्जू को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। कन्नू ने मांग की कि रज्जू को गिरफ्तार कर उसकी कड़ी पूछताछ की जाए और चोरी का सामान बरामद किया जाए।




