MANDI BHAV TODAY : मंडी में 3000 रुपये पर आया पीला सोयाबीन

MANDI BHAV TODAY : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन के दाम तेजी से लुढ़क रहे हैं। सोमवार को बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में पीला सोयाबीन के दाम न्यूनतम 3000 रुपये पर पहुंच गए।

मंडी में सोयाबीन के दाम में अचानक आ रही गिरावट से किसानों में हताशा नजर आने लगी है। सोयाबीन की नई फसल की बुवाई करने वाले किसान अभी से दाम घटने के कारण चिंतित हो रहे हैं।सोयाबीन ऊंचे में 4431 रुपये प्रति क्विंटल बिका है।




