Contractor dies after falling from train: ट्रेन से गिरकर नर्मदापुरम के कांट्रैक्टर की मौत, डायरी से हुई पहचान

बैतूल। नर्मदापुरम के सिलारी गांव के 48 वर्षीय कांट्रैक्टर विनय कुमार मीना की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। विनय पिछले 4 जुलाई से घर से लेबर लेने के लिए निकले थे। उनकी पहचान घटनास्थल से मिली डायरी और पैन कार्ड से की गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना बैतूल और मलकापुर के बीच स्थित रेलवे लाइन की है, जहां विनय का शव पड़ा मिला था। GRP पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव की पहचान की गई। विनय कुमार मीना नर्मदापुरम के सिलारी गांव के रहने वाले थे और कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। विनय 4 जुलाई को लेबर लेने के लिए निकले थे। परिजनों की विनय से आखिरी बार बात शुक्रवार शाम को हुई थी, जब उन्होंने कहा था कि वे भौरा में हैं और लेबर लेकर आ रहे हैं। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और संपर्क टूट गया। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि विनय का शव बैतूल और मलकापुर के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला है।

कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी पुलिस ने अज्ञात शव की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की तलाशी ली गई। शव के पास से मिली डायरी और पैन कार्ड से विनय की पहचान हो सकी। डायरी में लिखे नंबरों के जरिए परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विनय ट्रेन से कैसे गिरे और उनकी मृत्यु कैसे हुई। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button