Illegal Mining: डंपर मालिकों का सीधा आरोप, रेत ठेकेदार करा रहा रेत की चोरी

वैध खदानों के बजाय दूसरे स्थान से भरवाई जाती है रेत, रॉयल्टी वैध खदानों की दे रहे

 

Illegal Mining:बैतूल।जिले में रेत माफिया पर प्रशासन द्वारा की जा रही कारवाई से बौखलाए डंपर मालिकों ने रेत खदानों का ठेका लेने वाले ठेकेदार को ही रेत की चोरी करने का दोषी ठहरा दिया है।

 

गुरुवार को डंपर यूनियन के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन पर की जा रही कारवाई को अवैध बताया है। डंपर यूनियन के गजेंद्र खलतकर ने बताया कि अवैध खनन में जो गाडियां प्रशासन द्वारा पकड़ी जा रही हैं उसका पूरा दोषी खदान मालिक को बनाया जाना चाहिए।चोरी सामने रहकर खदान मालिक करा रहा है। हम चाहते हैं कि जितना रॉयल्टी का पैसा दे रहे हैं उतना माल हमें दिया जाए तो हम वैध तरीके से काम करना चाहते हैं।

 

यूनियन ने  कलेक्टर और खनिज अधिकारी बैतूल को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि  रेत परिवहन में  कार्यवाही में हमेशा डम्फर वालो पर ही कार्यवाही की जाती है। डम्फर वाहन मालिक किसी भी तरह से अवैध परिवहन नहीं करना चाहते। खदान में रेत हमारे द्वारा पूरा खनिज रायल्टी देकर परिवहन किया जाता है। फिर भी जब भी आपके विभाग द्वारा कोई कार्यवाही होती है। डम्फर मालिको को दोषी बनाया जाता है। खदान मालिक द्वारा हम मोटर मालिको को रायल्टी पुरी दी जाये।
खदान मालिक द्वारा हमें मोटर मालिको को रायल्टी जिस खदान में वाहन जा रहा है उसी खदान की रायल्टी दी जाये। डम्फर मालिको को रेत खनन के लिये आवंटित खदानो की जानकारी नही होती है। ठेकेदार द्वारा बताये गये स्थान से रेत उठाना होता है रेत यदि अवैध उत्खनन की जा रही है। तो इसमें डम्फर मालिक दोषी नही होते है। सही रेत खदान से रेत भरवाने एवं पर्याप्त मात्रा के अनुसार रायल्टी डम्फर मालिक को देन की जिम्मेदारी खनन ठेकेदार की होना चाहिए।
खनिज का परिवहन करते समय भी असामाजिक तत्व गाड़ियो को रोक के परेशान किया जाता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि  डम्फर मालिको को उचित न्याय दिया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button