Betul news: पडापेन महोत्सव में दिखी रंगारंग गीत संगीत और सांस्कृतिक नृत्य की शानदार झलक
बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर हुआ महाप्रसादी का आयोजन

बैतूल। आठनेर ब्लॉक के ग्राम हिड़ली में 23-24 मई को पडापेन महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार, 23 मई को सी. एम. राइज स्कूल से प्रारंभ हुई कलश यात्रा रैली, श्रीनगर, खंडेराई बाबा, देवी मंदिर, गांधी चौक, पंचायत चौक से होते हुए पड़ापेन ठाना पहुँची। रैली में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी संस्कृति को महत्व देते हुए वाध यंत्रों ढोल मंजीरे और गोंडी नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
गांव के सभी वर्गों ने मिलकर रैली का स्वागत किया। स्वावलंबी गणेश मंडल द्वारा श्रद्धालुओं को शरबत और पेयजल की व्यवस्था करवाई गई, जिसमें गौरीशंकर आर्य, राजू लहरपुरे, दिलीप आजाद, और संदीप साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाम 6 बजे से पूरे हिड़ली, सेरीढाना, आष्टी, और पानबेहरा के ग्रामवासियों हेतु पडापेन भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रामवासियों ने प्रसादी ग्रहण की। जिला पंचायत सदस्य रामचरण इडपाचे के सानिध्य में संचालित पडापेन महोत्सव में उन्होंने कहा कि 12 वर्षों से आयोजित होने वाला यह महोत्सव हिड़ली ग्राम और आसपास के क्षेत्रों के सहयोग से मनाया जाता है। इस महोत्सव का उद्देश्य संस्कृति, रीति-रिवाज का संरक्षण, घर परिवार का मान-सम्मान, नशा मुक्ति, और शिक्षा के फायदे जैसे संदेशों को समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
— मुख्य अतिथियों ने दिया उद्बोधन–
डॉ. राजा धुर्वे, एमसीआई डायरेक्टर, ने कहा कि जिस देश की शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट कमजोर होगा, वह देश हमेशा कमजोर रहेगा। जामवन्त कुमरे, जयस प्रदेश संयोजक, ने समाज की एकता और संस्कृति को बचाने के महत्व पर बल दिया। अन्य मुख्य अतिथियों में प्रकाश सलाम, छोटे कंगाली छिंदवाड़ा, सोनू आहके, आकाश अध्यक्ष शंकर सिंह आहके, सुनील सलाम, संदीप धुर्वे, धनराज गावंडे, नीलेश सलामे, उमेश वटके, रामा इवने, मनीता आहके, जयवंती इडपाचे, और अजय कवडे शामिल हुए।
— नृत्य दलों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ–
रात्रिकालीन सांस्कृतिक उद्बोधन के साथ प्रसिद्ध गीतकार रामस्वरूप उइके, ममता उइके, बादल इडपाचे, और कैलाश सलाम ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। गोंडी नृत्यों में गोंडवाना गोल्डन जन जाग्रति ग्रुप घंसौर, अलंकार म्यूजिकल ग्रुप आमला, जय सेवा गोंडियन डांस ग्रुप आष्टी, और कोया वंशी डांस ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव 24 मई प्रातः तक सम्पन्न हुआ।
— आयोजन की सफलता में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका–
इस आयोजन की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सह्योगकर्ताओं में जयचंद सरियाम, कमल धुर्वे, हरिराम मोरोपे, मन्नत अहाके, मिथलेश कवडे, विजय मर्सकोले, हेमराज उइके, सुधाकर धुर्वे, गणेश उइके, रघुनाथ धुर्वे, कृष्णा (गोलू) बारसकर, सुनील धाड़से, अतुल परते, दिपेश धुर्वे, किसन उइके, जगदीश उइके, विनोद कवड़े, और आर्यन अहाके शामिल हैं, जिन्होंने विगत 15 दिनों से तैयारियों में अपना अमूल्य समय देकर इस महोत्सव को सफल बनाया।




