Accident News : विवाह के दूसरे दिन बेटी को लेने जाते समय पिकअप पलटी,27 घायल, दो गंभीर

Accident News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पिकअप वाहन पलट जाने से उसमें सवार 27 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हादसा बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम चुटकी के पास जोड़ पर शनिवार शाम को हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए आमला के अस्पताल लाया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की बेटी की शादी ग्राम पाचनजोत में हुई है।

परिवार के लोग और रिश्तेदार सामाजिक रस्म के अनुसार शादी के दूसरे दिन बेटी को विदा कर अपने घर लेकर आने के लिए पिकअप में सवार होकर पाचनजोत से नीमझिरी जा रहे थे। रास्ते में ग्राम चुटकी के पास चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में बारेलाल, कारी बाई, फूलवंती, संतु, मंजू लाल, महपत कासदे, ममता, सुनीता,शंकर लाल बेठेकर, जामलाल, सूरदास, मुकेश बैठेकर,हरे लाल, मनीष, फुग्गु लाल, फागना कसदेकर, शिवलाल अजीत पिता सुखलाल भोपकर,और रामचरण को चोट आई है।गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय अजीत और रामचरण को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button