Loksabha Chunav Voting : बैतूल सीट पर शाम छह बजे तक हुआ 69.68 प्रतिशत मतदान

भैंसदेही में सर्वाधिक 81.31 प्रतिशत और बैतूल में सबसे कम 71.92 प्रतिशत मत पड़े

Loksabha Chunav Voting : बैतूल। मध्यप्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर मंगलवार शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया है। इस सीट के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदाताओं ने इनमें से किसे पसंद किया है यह अब ईवीएम में कैद हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि बैतूल संसदीय क्षेत्र में मतदान का समय समाप्त होने तक 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें देर रात तक बदलाव होने की संभावना है क्योंकि कुछ केंद्रों की जानकारी शामिल नहीं की जा सकी है।

हालांकि सुबह सात बजे से जिस तरह मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा था उसे देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में बनाया गया अपना रिकार्ड इस बार मतदाता तोड़ देंगे लेकिन अंतिम समय तक जो आंकड़ा सामने आया है उससे ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल मतदान का अंतिम आंकड़ा आयोग के द्वारा घोषित नहीं किया गया है।

फिर भी जो जानकार हैं वे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए 78.15 प्रतिशत मतदान से इस बार कम ही प्रतिशत रहने की आशंका जता रहे हैं। बैतूल लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया था। बैतूल संसदीय क्षेत्र में कुल 78.15 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।वर्ष 2014 के चुनाव में 65.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।वर्ष 2009 के चुनाव में 49.47 प्रतिशत मतदान हुआ था।

भैंसदेही में सर्वाधिक 81.31 प्रतिशत मतदान

जिले की पांच विधानसभा सीटों पर मतदान का जो आंकड़ा सामने आया है उसके अनुसार पांच सीटों पर 75.52 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। इसमें सबसे अधिक मतदान भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में 81.31 प्रतिशत हुआ है।

बैतूल के मालवीय वार्ड में थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान किया।

भैंसदेही में कुल 2 लाख 65 हजार 910 मतदाता हैं। इसमें 134849 पुरूष और 131060 महिला मतदाता हैं। इनमें से 2 लाख 15 हजार 459 ने 347 मतदान केंद्र पर मतदान किया है। इसमें 108148 पुरूष और 107311 महिला मतदाता शामिल हैं। बैतूल विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 71.92 प्रतिशत मत पड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button