Election news: मौलिक अधिकार के साथ लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण: डॉ.रविकांत उइके

होम्योपैथिक दिवस पर डॉक्टरों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली

बैतूल। जिले के होम्योपैथिक डॉक्टरों ने होम्योपैथिक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए शपथ ली। इस कार्यक्रम में जिले के कई होम्योपैथिक डॉक्टर और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन के मार्गदर्शन में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.रविकांत उइके की उपस्तिथि में स्वीप जिला यूथ आइकॉन अभिलाषा बाथरी ने जिले के समस्त आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक (आयुष ) डॉक्टर को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा चुनाव का पर्व देश का गर्व है। लोकतंत्र को मजबूत करने एवं एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस अभियान से जुड़कर मतदाताओं को जागरूक करने डॉक्टर्स उन्हें सहयोग प्रदान करें। डॉ.रविकांत उइके ने कहा कि मतदान मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ हमारे लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। डॉ.अरुण जयसिंहपुरे ने कहा कि देश के बारे में लिए गए निर्णय में अपनी राय रखने के लिए लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित करना महत्वपूर्ण है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सुमित मदरेले ने कहा कि देश के बारे में लिये गए निर्णयों में अपनी राय रखने के लिए लोगों को वोट देने के लिए जागरुक करना महत्वपूर्ण कार्य है जो हम सभी डॉक्टर्स अवश्य करेंगे। डॉ.शैलेंद्र सोनी ने कहा कि मतदान अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करने और समाज का सक्रिय सदस्य बनने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। डॉ.विनय सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य अधिक लोगों को हमारे लोकतंत्र में भाग लेने और उनकी आवाज सुनने के लिए प्रेरित करता है। डॉ.निखिलेश चढोकार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पर्व है, हम सभी चिकित्सक इसमें अहम भूमिका निभाएंगे, लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button