Betul news: नागरिकों को मतदाता जागरूकता में जुटाने का शानदार प्रयास
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भाग लेने के लिए किया प्रेरित

बैतूल। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार, और स्वीप जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन के मार्गदर्शन में, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुमार कुशवाह के आदेश अनुसार शिक्षा विभाग के शिक्षकों के द्वारा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग किया जा रहा है। जिला स्वीप यूथ आईकॉन अभिलाषा बाथरी ने कहा इस अभियान के द्वारा नागरिकों को अपने राष्ट्र में सक्रिय, सूचित और सतर्क भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। हायर सेकेंडरी विद्यालय खन्डारा संकुल प्राचार्य शकुंतला खातरकर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को विशेष कर युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है। संकुल प्राचार्य खन्डारा शकुंतला खातरकर, हाई स्कूल मलकापुर प्राचार्य , एकीकृत माध्यमिक शाला बोडी प्रधान पाठक द्वारा संयुक्त रूप से मतदाता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। हाई स्कूल मलकापुर प्राचार्य संजय गुहे ने कहा कि यह अभियान हमें नागरिक कर्तव्य के रूप में मतदान के महत्व पर विचार करने और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के एक उपकरण के रूप में देखने का अवसर प्रदान करता है। एकीकृत माध्यमिक शाला बोडी प्रधान पाठक गंगाराम घुडाले ने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल मतदान में अधिकार के ऐतिहासिक संदर्भ पर ध्यान केंद्रित किया जाता है बल्कि लोकतांत्रिक यात्रा में सक्रिय भागीदार होने के लिए जिम्मेदारी और गर्व की भावना को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित करता है।




